मंत्री ने की शर्मनाक हरकत
सत्ताधारी दल के एक मंत्री जी का पेड़ के पास पेशाब करते हुऐ एक फोटो वायरल हो गया! विपक्ष ने इसे अपना मुददा बनाते हुऐ कहा कि मंत्री जी ने एक पेड़ की जड़ो में मूत कर भारतीय संस्कृति का मजाक उड़ाया है , क्योंकि पेड़ हमारे लिए पूज्यनीय है! मंत्री जी को इस शर्मानाक कृत्य के लिए देश से माफी मांगनी होगी! मंत्री जी के पक्ष मे सत्ता पक्ष खड़ा हो गया और कहने लगा की मंत्री जी ने एक पानी के अभाव को झेल रहे पेड़ की जड़ो मे मूत कर पेड़ को नवजीवन दिया है! उन्होने प्यास से सूख रहे पेड़ को अपने मूत से हरा भरा करने की कोशिश की है! उनका यह काम जनकल्याणकारी है! संसद मे इस मुददे पर तीखी नौक झौक होती रही! उधर सोशल मीड़िया पर सत्ता पक्ष के समर्थको ने मंत्री जी के मूतने को किराँतिकारी सिद्ध करते हुऐ लम्बी लम्बी पोस्ट लिख कर शोसल मीडिया को पाट दिया! मंत्री जी के एक समर्थक ने लिखा.........#पेशाब मे खनिज की मात्रा बहुत ज्यादा होती है जो किसी भी पेड़ के लिए पोषण का काम करती है! मंत्री जी ने पेड़ की जड़ो मे मूतकर सिद्ध कर दिया है की उनका खून ही ही नही उनका मूत भी जनहित के लिए है उन्होंने अभूत...